'जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी', Inflation पर Rahul Gandhi का PM Modi और BJP पर सीधा हमला

Edited By Purnima Singh,Updated: 20 May, 2026 12:57 PM

rahul gandhi attacks on pm modi and bjp over inflation

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कभी नॉर्वे का दौरा करते...

रायबरेली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कभी नॉर्वे का दौरा करते हैं, कभी जापान का, जबकि लोगों से विदेश यात्राओं से बचने का आग्रह करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी। राहुल गांधी रायबरेली जिले के बछरावां में एक "बारात घर" के उद्घाटन के बाद आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।         
पश्चिम एशियाई संकट का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध छिड़ गया। इस संघर्ष के दौरान, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर कब्जा कर लिया - जो एक रणनीतिक स्थान है। वहां से दुनिया के तेल का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। ईरान ने घोषणा की कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ेगा। परिणामस्वरूप, पूरी दुनिया अब तेजी से तेल, उर्वरक और डीजल की गंभीर कमी का सामना करने लगी है।'' उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश से सोना न खरीदने, इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने और विदेश यात्रा से बचने का आग्रह करते हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं। 

यह भी पढ़ें : फोन पर बात कर रहा था युवक, दरोगा को लगा वीडियो बना रहा, बीच सड़क पर जड़ दिए थप्पड़, पुलिस चौकी में की मारपीट; अब गिरी गाज 

Mathura News : मथुरा के वृन्दावन में बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी के एक दरोगा को युवक की बेवजह पिटाई करने की शिकायत मिलने के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गौरा नगर के निवासी पीड़ित युवक आशीष श्रीवास्तव ने शिकायत की थी कि रविवार को वह अपनी मोटरसाइकिल पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पास बाजार से गुजर रहा था, तभी बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक सुबोध मलिक और कुछ अन्य पुलिसकर्मी एक बाल अपराधी को मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ कर ला रहे थे ... पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!