Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 May, 2026 07:35 AM

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भविष्य में होने वाले चुनावों में सहयोगियों के साथ गठबंधन जारी रहेगा और इसका फॉर्मूला सीटों का बंटवारा नहीं बल्कि चुनाव में जीत होगा। लखनऊ में एक कार्यक्रम में, जब अखिलेश से यह पूछा गया कि क्या....
Lucknow News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भविष्य में होने वाले चुनावों में सहयोगियों के साथ गठबंधन जारी रहेगा और इसका फॉर्मूला सीटों का बंटवारा नहीं बल्कि चुनाव में जीत होगा। लखनऊ में एक कार्यक्रम में, जब अखिलेश से यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वह आगामी चुनावों में एक साथ प्रचार करते नजर आएंगे, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पास गठबंधन चलाने का व्यापक अनुभव है और हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि उसके सहयोगियों को भी इस व्यवस्था से लाभ हो।
मुद्दा सीटों का नहीं जीत का, सपा जानती है गठबंधन निभाना: अखिलेश
यादव ने कहा कि हमने कई गठबंधन किए हैं। हमारे पास गठबंधन का अनुभव है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपने सहयोगियों के लिए लाभ सुनिश्चित किया है। हमने कभी किसी को धोखा नहीं दिया है। आज जो गठबंधन है वह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में गठबंधन की चर्चा सीटों के लिए सौदेबाजी के इर्द-गिर्द नहीं बल्कि चुनावी सफलता सुनिश्चित करने के इर्द-गिर्द घूमेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों का सवाल नहीं होगा। लोकसभा चुनाव के दौरान भी मैंने कहा था कि मुद्दा सीटों का नहीं है, मुद्दा जीत का है। यही फॉर्मूला फिर काम करेगा। सवाल सीटों का नहीं होगा, सवाल जीत का होगा। सपा प्रमुख से जब यह पूछा गया कि इंडिया गठबंधन कई राज्यों में समान गठबंधन व्यवस्था को बनाए रखने में विफल रहा है, तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जानती है कि गठबंधन को कैसे बनाए रखा जाए।