फिल्म इंडस्ट्री से आई Shocking News, फेमस Actor, Director और Filmmaker ने किया Suicide, नदी में कूदकर दे दी जान

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 May, 2026 04:19 PM

k rajan committed suicide

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्म निर्माता के. राजन का निधन हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 85 वर्षीय राजन ने चेन्नई में अड्यार नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरी साउथ फिल्म...

UP Desk : तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्म निर्माता के. राजन का निधन हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 85 वर्षीय राजन ने चेन्नई में अड्यार नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने की कोशिश की जा रही है।

पुल पर कार रुकवाई और नदी में लगा दी छलांग
पुलिस के अनुसार, रविवार को के. राजन अड्यार पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने ड्राइवर से अचानक कार रोकने को कहा। इसके बाद वे तुरंत गाड़ी से बाहर निकले और नदी में कूद गए। घटना के बाद ड्राइवर ने फौरन फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद उनका शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे के. राजन
के. राजन ने 1980 के दशक की शुरुआत में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में निर्माता के तौर पर कदम रखा था। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया और कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया। फिल्म निर्माण के अलावा वे तमिल फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। इंडस्ट्री में उन्हें बेबाक अंदाज और स्पष्ट राय रखने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता था।

फिल्मी सितारों ने जताया दुख
के. राजन के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री, निर्माता और राजनेता खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “फिल्म जगत के हमारे प्रिय सदस्य के. राजन सर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। उनका इस तरह दुनिया छोड़ जाना बेहद दुखद है। वे सम्मानित और सच बोलने वाले इंसान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

वहीं अभिनेता और निर्माता विशाल ने भी दुख जताते हुए लिखा, “के. राजन सर के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वे बेबाक व्यक्तित्व के धनी थे और डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। यह बेहद दुखद खबर है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

अभिनेता के तौर पर भी किया था काम
निर्माण और निर्देशन के साथ-साथ के. राजन ने कई तमिल फिल्मों में अभिनेता के तौर पर भी काम किया था। उनका निधन तमिल सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!