फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: खेत का पानी पीने से 16 बकरियों की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 May, 2026 09:03 AM

16 goats died after drinking poisonous water in firozabad

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में बीते सोमवार को खेतों में भरे पानी को पीने से 16 बकरियों की मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर खेतों का पानी जहरीला होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस एवं ग्रामीण सूत्रों के अनुसार जसराना तहसील क्षेत्र...

Firozabad News: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में बीते सोमवार को खेतों में भरे पानी को पीने से 16 बकरियों की मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर खेतों का पानी जहरीला होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस एवं ग्रामीण सूत्रों के अनुसार जसराना तहसील क्षेत्र के पाढ़म स्थित नगला हंसराज गांव निवासी कायम सिंह बकरी पालन का कार्य करते हैं। उनके पास करीब 80 बकरियां हैं।

खेतों में पानी पीते ही बिगड़ी हालत, तड़पकर मर गईं 16 बकरियां
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को वह रोज की तरह बकरियों को चराने के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गए थे। चराई के दौरान बकरियों ने खेतों में भरे पानी को पी लिया, जिसके कुछ देर बाद कई बकरियों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते 16 बकरियों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई बकरियां भी बीमार पड़ गईं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पशुपालक ने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर बीमार बकरियों का उपचार शुरू कराया।

कीटनाशक से पानी दूषित होने की आशंका, आर्थिक मदद न मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी
ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में रासायनिक कीटनाशक के उपयोग के कारण पानी दूषित हो गया होगा, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पशुपालक को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक कार्रवाई या सहायता की घोषणा नहीं की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!