नहीं रहे फिल्म जगत के दिग्गज एक्टर, 64 साल की उम्र में हुआ निधन, फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर

Edited By Purnima Singh,Updated: 20 May, 2026 02:01 PM

tom kane passes away

हॉलीवुड और एनिमेशन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी दमदार और यादगार आवाज़ से करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले मशहूर वॉइस एक्टर टॉम केन का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और एनिमेशन...

UP Desk : हॉलीवुड और एनिमेशन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी दमदार और यादगार आवाज़ से करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले मशहूर वॉइस एक्टर टॉम केन का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और एनिमेशन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने कैनसस सिटी के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

2020 में आए स्ट्रोक के बाद बिगड़ी थी हालत
टॉम केन पिछले कुछ वर्षों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। साल 2020 में उन्हें गंभीर स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनके शरीर का दाहिना हिस्सा काफी प्रभावित हो गया था। टॉम केन के आधिकारिक प्रतिनिधि जैक मैकगिनिस ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि स्ट्रोक के बाद उनकी सेहत लगातार गिरती चली गई। इसी से जुड़ी जटिलताओं के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

एनिमेशन की दुनिया में बनाई अलग पहचान
टॉम केन को हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली वॉइस एक्टर्स में गिना जाता था। उन्होंने कई सुपरहिट एनिमेटेड शोज और फिल्मों में अपनी आवाज़ दी थी। वे खासतौर पर कार्टून नेटवर्क के चर्चित शो ‘The Powerpuff Girls’ में ‘प्रोफेसर यूटोनियम’ के किरदार के लिए दुनियाभर में मशहूर हुए। इसके अलावा उन्होंने ‘Star Wars’ फ्रैंचाइज़ी के कई प्रोजेक्ट्स में भी अपनी आवाज़ से दर्शकों को प्रभावित किया।

इन प्रोजेक्ट्स में दी थी यादगार आवाज़
टॉम केन ने ‘Star Wars: The Clone Wars’ और ‘Star Wars: The Last Jedi’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया था। उनकी भारी और प्रभावशाली आवाज़ ने कई किरदारों को जीवंत बना दिया था। उनकी आवाज़ सिर्फ बच्चों ही नहीं, बल्कि हर उम्र के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थी। 

फैंस और इंडस्ट्री में शोक
टॉम केन के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। लोग उन्हें एनिमेशन की दुनिया का एक शानदार कलाकार और बेहतरीन आवाज़ का जादूगर बता रहे हैं। उनके निधन को हॉलीवुड एनिमेशन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!