Edited By Purnima Singh,Updated: 18 May, 2026 06:04 PM

वृंदावन से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनकी रोजाना निकलने वाली प्रसिद्ध पदयात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। जैसे ही यह सूचना भक्तों तक पहुंची,...
Premanand Maharaj : वृंदावन से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनकी रोजाना निकलने वाली प्रसिद्ध पदयात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। जैसे ही यह सूचना भक्तों तक पहुंची, ब्रजभूमि से लेकर देश-विदेश में मौजूद उनके अनुयायियों के बीच चिंता और मायूसी का माहौल बन गया।
स्वास्थ्य खराब होने के कारण रोकी गई पदयात्रा
जानकारी के अनुसार, प्रेमानंद महाराज पिछले दो दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी नियमित पदयात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन तड़के करीब 3 बजे वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर पदयात्रा करते हैं। इस दौरान हजारों श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने और आशीर्वाद लेने के लिए घंटों पहले से सड़कों पर पहुंच जाते हैं।
शिष्यों ने लाउडस्पीकर से दी जानकारी
रविवार रात भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाराज जी के दर्शन की उम्मीद में मार्ग पर मौजूद थे। हालांकि तय समय पर प्रेमानंद महाराज के स्थान पर उनके शिष्य पहुंचे और लाउडस्पीकर के माध्यम से भक्तों को जानकारी दी कि स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से आज की पदयात्रा रद्द की जा रही है। शिष्यों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे भीड़ न लगाएं और शांति से अपने घरों एवं आश्रमों को लौट जाएं।