MLA अब्बास अंसारी की सुरक्षा में लापरवाही, ड्यूटी छोड़ गायब रहने वाला गनर सस्पेंड, SP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 May, 2026 12:43 PM

police officer deployed for mla abbas ansari s security suspended

उत्तर प्रदेश के मऊ सदर क्षेत्र से विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को लापरवाही और विभागीय अनुशासनहीनता के आरोप में मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी)...

मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ सदर क्षेत्र से विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को लापरवाही और विभागीय अनुशासनहीनता के आरोप में मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलेश बहादुर ने कांस्टेबल उपेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने बताया कि विधायक की सुरक्षा के लिए गनर तैनात किया गया था और जांच में सामने आया कि संबंधित पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान बिना अनुमति जिले से बाहर चला गया और इसकी सूचना भी विभाग को नहीं दी। कुमार ने कहा, "पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान बिना अनुमति के तैनाती वाला स्थान छोड़ना गंभीर अनुशासनहीनता माना जाता है। सुरक्षा में तैनात कर्मी का इस तरह ड्यूटी छोड़ना घोर लापरवाही है।" 

उन्होंने कहा कि मामला सामने आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई और विधायक की सुरक्षा के लिए दूसरा गनर तैनात कर दिया गया है। अब्बास अंसारी ने 2022 का विधानसभा चुनाव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के टिकट पर जीता था। सुभासपा ने 2022 का चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में लड़ा था। हालांकि, वर्तमान में यह पार्टी भाजपा नीत गठबंधन का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में एक और Twisha चढ़ी दहेज की बलि! शादी के 6 महीने बाद फंदे पर लटकी मिली, कार के लिए होता था टॉर्चर 

Lucknow News : लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव कथित तौर पर अपने घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई। मृतका की पहचान श्वेता सिंह (26) के रूप में हुई है। श्वेता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्वेता सिंह के पति भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ​​शुभम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है  ... पढ़ें पूरी खबर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!