UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, स्नातक और शिक्षक सीटों पर इन चेहरों को मिला टिकट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 May, 2026 08:01 AM

bjp releases list of candidates for legislative council elections

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, अवनीश कुमार सिंह (लखनऊ स्नातक), डॉ. मानवेंद्र प्रताप...

Lucknow News: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, अवनीश कुमार सिंह (लखनऊ स्नातक), डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (आगरा स्नातक), डॉ. हरि सिंह ढिल्लों (बरेली-मुरादाबाद शिक्षक), उमेश द्विवेदी (लखनऊ शिक्षक) और श्रीचंद शर्मा (मेरठ शिक्षक) को टिकट दिया गया है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वह होता है जिसमें किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष योग्यता रखने वाले लोग ही वोट दे सकते हैं। इसके अलावा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम माध्यमिक विद्यालय या उससे उच्च स्तर के पूर्णकालिक शिक्षक ही वोट देने के पात्र होते हैं। 

UP विधान परिषद का मौजूदा गणित और कार्यकाल की स्थिति
वर्तमान में लखनऊ स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि निर्वाचन आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। सिंह का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा के 79 सदस्य हैं, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) का एक सदस्य है। समाजवादी पार्टी के 10 सदस्य हैं, जबकि अन्य श्रेणी में 5 और 4 निर्दलीय सदस्य हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!