संभल में चला प्रशासन का बुलडोजर: शेर अली बाबा पीर की अवैध मजार ध्वस्त, 80 बीघा जमीन कब्जा मुक्त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 May, 2026 12:26 PM

bulldozer runs illegal shrine in sambhal 80 bigha land free from encroachment

उत्तर प्रदेश में संभल जिले के सिरसी कस्बे में शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में एक अवैध मजार शेर अली बाबा पीर को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया और साथ ही लगभग 80 बीघा झील की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। संभल के तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने...

Sambhal News: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के सिरसी कस्बे में शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में एक अवैध मजार शेर अली बाबा पीर को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया और साथ ही लगभग 80 बीघा झील की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। संभल के तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह 200 बीघे की झील की जमीन है जिस पर आस पास के काश्तकारों ने कृषि कब्जा कर लिया और एक छोटी-सी मजार बना कर के यहां पर कब्जा करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि कृषक कब्जा तो हटा दिया गया है जिस पर किसी का कोई विरोध नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:- तूफान ने छीनी छत, ग्रामीणों ने की मदद तो दबंगों ने लाठी-फरसे से ढहा दिया विधवा का मकान... भदोही में शर्मनाक हरकत

मिली जानकारी के मुताबिक, मजार के संबंध में तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय इस मजार के जो मुतवल्ली थे, उसके नाम से मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन उस मुतवल्ली की मौत हो जाने के बाद इस मजार पर किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई। तहसीलदार ने कहा कि आज बेदखली का आदेश पारित किया गया है जिसका मौके पर क्रियान्वयन कराया जा रहा है। इसमें लगभग 70/80 बीघे भूमि पर कृषि कब्जा था। उसे कब्जा मुक्त कराया गया है और इस भूमि से मजार को हटाया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!