खौफनाक हादसा: 45 फीट की ऊंचाई पर टूटा जिपलाइन का तार, नीचे गिरकर 16 साल के किशोर की दर्दनाक मौत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 May, 2026 11:57 AM

a 16 year old boy died after falling 45 feet from a zipline in agra

आगरा के एक मनोरंजन स्थल पर जिपलाइन का तार टूटने से 45 फुट की ऊंचाई से गिरकर 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने  यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब 6 बजे ताजगंज इलाके के एक मनोरंजन स्थल पर हुई। उसने बताया कि फिरोजाबाद के चूड़ी...

Agra News: आगरा के एक मनोरंजन स्थल पर जिपलाइन का तार टूटने से 45 फुट की ऊंचाई से गिरकर 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने  यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब 6 बजे ताजगंज इलाके के एक मनोरंजन स्थल पर हुई। उसने बताया कि फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारी पंकज अग्रवाल का बेटा कुणाल अग्रवाल (16) अपने परिवार के साथ घूमने गया था। कुणाल जिपलाइन का आनंद ले रहा था, तभी बीच में ही तार टूट गया और वह सीधे जमीन पर गिर गया।

निजी कंपनी की लापरवाही पर FIR, एडवेंचर पार्क की सभी गतिविधियां सस्पेंड
अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह मनोरंजन स्थल आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में है, जबकि साहसिक गतिविधियों का संचालन एक निजी कंपनी को दिया गया है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना के लिए जिपलाइन संचालित करने वाली कंपनी को जिम्मेदार माना जा रहा है। घटना के बाद इस स्थल पर सभी साहसिक गतिविधियां निलंबित कर दी गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!