'जो जस करै सो तस फल चाखा'- डिप्टी CM का आजम की सजा पर तंज, बोले- 2027 में साफ हो जाएगी SP... पेपर लीक पर भी बड़ा ऐलान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 May, 2026 07:43 AM

as you sow so shall you reap  says keshav maurya on azam s punishment

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान को हेट स्पीच मामले में 2 वर्ष की सजा सुनाए जाने पर कहा कि यह न्यायालय का फैसला है और 'जो जस करै सो तस फल चाखा।' प्रयागराज पहुंचे मौर्य ने पत्रकारों...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान को हेट स्पीच मामले में 2 वर्ष की सजा सुनाए जाने पर कहा कि यह न्यायालय का फैसला है और 'जो जस करै सो तस फल चाखा।' प्रयागराज पहुंचे मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि कोई अपराध करेगा तो न्यायालय उसकी सुनवाई करेगा और गुण-दोष के आधार पर फैसला भी सुनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत संबंधी अपील पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री की बातों पर अमल कर रही है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक ने अपने काफिलों में वाहनों की संख्या कम की है और कार्यकर्ता भी तेल बचाने की मुहिम में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर देशवासी विदेशी मुद्रा बचाने को लेकर सजग है।

ये भी पढ़ें:- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक संग 1 KM घिसटती चली गई कार, बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भाजपा को सबसे बड़ा संकट बताए जाने के सवाल पर मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव एसी कमरे में बैठकर ट्वीट करते हैं और मीडिया उसे चला देता है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तरह साफ हो जाएगी। पूजा पाल को योगी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर अखिलेश यादव द्वारा उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की सलाह संबंधी सवाल पर मौर्य ने कहा कि पूजा पाल वरिष्ठ नेता हैं, तीन बार विधायक रह चुकी हैं और पार्टी में उनका पूरा सम्मान है। उनका भविष्य उज्ज्वल है।

ये भी पढ़ें:- स्कूल की शर्मनाक करतूत: 3 साल की मासूम ने की उल्टी, तो मां से साफ करवाया फर्श... ABVP के हंगामे के बाद मांगी माफी

नीट परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के संबंध में उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में पेपर लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे छात्रों को कष्ट होता है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में बड़े कदम उठाने जा रही है, जिसके तहत प्रश्नपत्रों को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने की प्रक्रिया समाप्त की जाएगी और ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली की ओर बढ़ा जाएगा, जिससे पेपर लीक की घटनाएं समाप्त होंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!