UP में रूह कंपाने वाला हादसा: हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ सुन रहे श्रद्धालुओं पर पलटा बेकाबू डंपर, बच्चे समेत 3 की मौत, पांच घायल

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 May, 2026 11:15 AM

3 dead after dumper overturns in amroha

अमरोहा जिले के गांव मिलक छावी में मंगलवार शाम को मंदिर परिसर में सुंदरकांड सुन रहे श्रद्धालुओं पर बजरी से भरा डंपर पलटने से पांच वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार,...

Amroha News : अमरोहा जिले के गांव मिलक छावी में मंगलवार शाम को मंदिर परिसर में सुंदरकांड सुन रहे श्रद्धालुओं पर बजरी से भरा डंपर पलटने से पांच वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गांव में सड़क किनारे एक प्राचीन हनुमान मंदिर है जहां हर सप्ताह धार्मिक आयोजन होते हैं। मंगलवार शाम मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ हो रहा था। इसमें कोठी खिदमतपुर, मिलक छावी, नारायणपुर व चाऊपुरा समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालु शामिल थे। 

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पंडाल में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 20-25 श्रद्धालु पाठ सुन रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराया, फिर सड़क से नीचे उतरते हुए मंदिर परिसर में बने पंडाल में जा घुसा। डंपर की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। उन्होंने बताया कि हादसे में मिलक छावी निवासी परम सिंह (70), नारायणपुर निवासी महिपाल (42) तथा रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर पट्टी निवासी पांच वर्षीय आर्यवीर की मौके पर ही मौत हो गई। 

आर्यवीर अपने ननिहाल मिलक छावी आया हुआ था। भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव मौके पर पहुंचे। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने महिपाल का शव कांठ रोड पर रखकर जाम लगा दिया, बाद में अधिकारियों ने जाम खुलवाया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!