गोरखपुर में बुलेट सवारों की दबंगई! साइड नहीं दी... तो फूंक दी कार, चालक को भी बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, 2 अरेस्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 May, 2026 12:23 PM

bike riders set a car on fire for not giving way

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र में सोमवार रात संकरी गली में रास्ता देने को लेकर हुए विवाद के बाद बाइक सवार युवकों ने कार चालक से मारपीट की तथा उसके वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को...

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र में सोमवार रात संकरी गली में रास्ता देने को लेकर हुए विवाद के बाद बाइक सवार युवकों ने कार चालक से मारपीट की तथा उसके वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में रात करीब 10:15 बजे हुई। 

पुलिस ने बताया कि किराये की कार चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाला नंदन पांडेय घर लौट रहा था, तभी संकरी गली में बाइक सवार युवकों से रास्ता देने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहस बढ़ने पर आरोपियों ने नंदन को कार से बाहर खींचकर बुरी तरह से पीटा, वाहन के शीशे तोड़ दिए और उसमें आग लगा दी। उन्होंने बताया कि कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नंदन की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि शिकायत के आधार पर गीडा पुलिस ने देर रात तलाश अभियान चलाकर नगवा गांव के निवासी कपिल सिंह और विशाल सिंह को हिरासत में ले लिया। गीडा के क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!