Edited By Purnima Singh,Updated: 27 May, 2026 01:54 PM

गंगा एक्सप्रेस-वे पर रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र के मिरजहांपुर गांव के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों...
रायबरेली : गंगा एक्सप्रेस-वे पर रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र के मिरजहांपुर गांव के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों में सात साल की बच्ची भी शामिल है। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली से जौनपुर जा रही स्कॉर्पियो सड़क पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान जौनपुर जिले के भीलमपुर गांव की निवासी सरोज सिंह (55), समृद्धि (सात) और संगीता सिंह (22) के रूप में हुई है। हादसे में गुरचरण सिंह, उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह, नीरज सिंह, उनकी पत्नी सविता सिंह और तीन साल का बच्चा घायल हुए हैं।
सभी को पहले प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने कहा कि कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : लखनऊ में एक और Twisha चढ़ी दहेज की बलि! शादी के 6 महीने बाद फंदे पर लटकी मिली, कार के लिए होता था टॉर्चर
Lucknow News : लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव कथित तौर पर अपने घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई। मृतका की पहचान श्वेता सिंह (26) के रूप में हुई है। श्वेता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्वेता सिंह के पति भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शुभम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ भी बीएनएस की धारा 80 (दहेज हत्या), 85 (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला पर क्रूरता करना) और दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है ... पढ़ें पूरी खबर ...