काल के गाल में समाए कैंची धाम जा रहे श्रद्धालु, तेज रफ्तार ने छीनी 4 दोस्तों की सांसें, 3 गंभीर; 100 की स्पीड में हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी इनोवा

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 May, 2026 01:57 PM

four dead after car collides with truck

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के एक ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग उत्तराखंड स्थित कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे तभी सोमवार देर...

Barabanki News : बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के एक ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग उत्तराखंड स्थित कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे तभी सोमवार देर रात करीब दो बजे हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में भिखरा गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक से पीछे से जा टकरायी। 

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार लोग उसमें बुरी तरह फंस गये। पुलिस ने बताया कि इस घटना में मुगलसराय के चंदौली निवासी राहुल कुमार (29), गाजीपुर के रहने वाले राहुल सिंह (30), बलिया निवासी सत्यम सिंह (30) और सुल्तानपुर के रहने वाले सूरज मिश्रा (31) की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि इस घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले तो हैदरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार मानी जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!