5 लाख में बेटी का सौदा! घर से उठाकर ले गया दरिंदा... फिर जो हुआ वो रूह कंपा देगा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Apr, 2025 10:32 AM

parents sold their daughter for 5 lakhs buyer took her home and raped her

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार  करके रख दिया है। जहां एक 13 साल की नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता ने उसे 5 लाख रुपए में बेच दिया। खरीदने वाला व्यक्ति उसे एटा ले...

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार  करके रख दिया है। जहां एक 13 साल की नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता ने उसे 5 लाख रुपए में बेच दिया। खरीदने वाला व्यक्ति उसे एटा ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर 2 दिनों तक शारीरिक शोषण किया गया।

खाने में मिलाया गया कुछ
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च को गांव के रहने वाले कमलेश और एटा निवासी कर्मवीर यादव लड़की के घर आए। रात में खाना खाने के बाद लड़की को चक्कर आए और वह बेहोश हो गई। जब वह होश में आई तो खुद को कर्मवीर के घर पर बंद पाया।

'तुझे खरीदा गया है'
लड़की का आरोप है कि कर्मवीर ने बताया कि उसने उसे 5 लाख रुपए में खरीदा है। इसके बाद उसने 2 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

घर लौटने पर मां-बाप ने नहीं अपनाया
बताया जा रहा है कि 16 मार्च को किसी तरह वह भागकर अपने घर लौटी, लेकिन मां-बाप ने उसे फिर से वहीं भेजने का दबाव डाला और घर में रखने से मना कर दिया। तब वह बुआ के पास शरण लेने चली गई।

FIR दर्ज, 10  लगाई गई गंभीर धाराएं
रविवार को करारी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मां-बाप, बिचौलिया और खरीदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केस में दुष्कर्म, मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट समेत 10 धाराएं लगाई गई हैं। वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच शुरू करवाई। डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

47/2

6.1

Rajasthan Royals

Delhi Capitals are 47 for 2 with 13.5 overs left

RR 7.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!