गैंगेस्टर विकास दुबे को न्यूज चैनल पर ले जाने की खबर,छावनी में तब्दील हुई नाेएडा फिल्म सिटी

Edited By Ajay kumar,Updated: 08 Jul, 2020 08:20 PM

news of taking vikas dubey to the news channel

कानपुर में बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के देर रात नोएडा आने की संभावना है। जिसके चलते नोएडा में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। फिल्म सिटी के एंट्री प्वॉइंट और मुख्य इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी गई है।

नोएडा: कानपुर में बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे के देर रात नोएडा आने की संभावना है। जिसके चलते अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नोएडा फिल्म सिटी के एंट्री प्वॉइंट और मुख्य इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी गई है। बिना चेहरा दिखाए किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनाती के चलते फि़ल्म सिटी छावनी में तब्दील हो गई है।  

PunjabKesari
क्या है मामला?
गौरतलब है कि गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात करीब एक बजे गैंगस्टर विकास दुबे को पकडऩे गए पुलिस दल पर उसके गुर्गों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा, तीन दारोगा और चार सिपाहियों की हत्या कर दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!