शादी के महीने भर बाद 16वीं मंजिल से गिरी नवविवाहिता, मौ/त... पति का बड़ा दावा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Aug, 2026 07:19 AM

newlywed falls from 16th floor a month after wedding

सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में बीते रविवार शाम 16वीं मंजिल से गिरकर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय कामिनी कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक महीने पहले 11 जुलाई को हुई थी। घटना के...

Noida News: सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में बीते रविवार शाम 16वीं मंजिल से गिरकर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय कामिनी कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक महीने पहले 11 जुलाई को हुई थी। घटना के बाद से सोसाइटी में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे कामिनी ने लिली टावर के फ्लैट नंबर 1602 की बालकनी से कथित तौर पर छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कामिनी मूल रूप से एटा की रहने वाली थी और पहले एक बीपीओ में नौकरी करती थी। उसका पति मंथन धीमान देहरादून का निवासी है और एक निजी कंपनी में वीडियो एडिटर है। दोनों सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रहते थे।

ये भी पढ़ें:- बहू को खून देने जा रहा था परिवार, रास्ते में उजड़ी खुशियां.... 2 की मौ/त, मासूम का कटा पैर

घटना की जानकारी मिलते ही कामिनी के मायके वाले नोएडा पहुंचे और पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही कामिनी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और यह महज हादसा या आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज हत्या है। दूसरी ओर, पूछताछ के दौरान पति मंथन ने दावा किया है कि कामिनी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन (अवसाद) से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर दहेज प्रताड़ना और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!