सड़क पर आमने-सामने भिड़े ट्रक और टेंपो: 3 लोगों की दर्दनाक मौ/त, अभी तक नहीं हो सकी मृतकों की शिनाख्त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Aug, 2026 10:06 AM

three people no more in a truck tempo collision in sambhal

संभल कोतवाली क्षेत्र में बीते शनिवार शाम ट्रक और टेंपो की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कुलदीप सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के...

Sambhal News: संभल कोतवाली क्षेत्र में बीते शनिवार शाम ट्रक और टेंपो की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कुलदीप सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर टांडा गांव के पास आज शाम सड़क पर एक ट्रक और टेंपो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो में सवार 3 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- प्रसव के बाद महिला की मौ/त पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, SDM और स्वास्थ्य विभाग ने रातों-रात सील किया अस्पताल

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। ट्रक को बरामद कर लिया गया है और उसके चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। संभल के संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. रामलाल यादव ने बताया कि अस्पताल में 3 लोग लाए गए थे। उनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक घायल की मौत इलाज के दौरान हुई। तीनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!