UP में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस', सीनियर से लेकर जूनियर तक कई IPS अफसर बदले; यहां देखें नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Sep, 2025 08:20 AM

major administrative reshuffle in uttar pradesh many ips officers transferred

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। एक बार फिर सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बार तबादलों में जीआरपी, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, एंटी करप्शन, ट्रैफिक, और पीएसी सहित कई अहम विभागों के...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। एक बार फिर सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बार तबादलों में जीआरपी, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, एंटी करप्शन, ट्रैफिक, और पीएसी सहित कई अहम विभागों के अधिकारी शामिल हैं। इन तबादलों में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसपी रैंक के अफसरों तक को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुल मिलाकर यह फेरबदल विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और विभागों को चुस्त-दुरुस्त बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:-
- राजीव सभरवाल – डीजी ट्रेनिंग बनाए गए हैं। साथ ही उन्हें मुरादाबाद स्थित पुलिस अकादमी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
- सतीश गणेश – एडीजी ट्रैफिक बनाए गए हैं।
- के. सत्यनारायण – एंटी करप्शन विभाग में एडीजी नियुक्त किए गए हैं।
- राजेश मोदक – आईजी, जीआरपी मुख्यालय यूपी बनाए गए हैं।

आईजी/डीआईजी स्तर के तबादले:-
- सुभाष चंद्र दुबे – आईजी, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ बनाए गए।
- अनीस अहमद अंसारी – डीआईजी, पीएसी मुख्यालय लखनऊ बने।
- देव रंजन वर्मा – डीआईजी, स्थापना, पुलिस मुख्यालय में नियुक्त हुए।

पीएसी और एसएसएफ में बदलाव:-
- डॉ. मीनाक्षी कात्यायन – सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी बनाई गईं।
- मनोज कुमार अवस्थी – सेनानायक, 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर बने।
- निहारिका वर्मा – सेनानायक, 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर बनाई गईं।
- संजीव कुमार बाजपेई – सेनानायक, 45वीं वाहिनी पीएसी, एटा बने।
- डॉ. महेंद्र पाल सिंह – सेनानायक, 5वीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर बनाए गए।
- सर्वानंद सिंह यादव – यूपी एसएसएफ मुख्यालय, लखनऊ में नियुक्त।

एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले:-
- पंकज कुमार पांडे – एसपी, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ बने।
- शुभम पटेल – एसपी, टेक्निकल सर्विसेज मुख्यालय, लखनऊ बनाए गए।
- अशोक कुमार – एसपी, यूपी पावर कॉर्पोरेशन, लखनऊ में तैनात।
- चंद्रकांत मीणा – एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, कानपुर नगर में नियुक्त।
- रोहन झा – अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, लखनऊ बनाए गए।
- बृजेश कुमार गौतम – एसपी क्राइम, डीजीपी मुख्यालय में नियुक्त।
- ओम प्रकाश सिंह (प्रथम) – एसपी, लॉजिस्टिक्स, मुख्यालय लखनऊ बने।
- ओम प्रकाश सिंह (द्वितीय) – एसपी, लॉ एंड ऑर्डर, डीजीपी मुख्यालय में तैनात।
- अजीज उल हक – एसपी, पुलिस मुख्यालय में नियुक्त।
- विनय कुमार सिंह – एसपी, स्पॉट टीम, एटीएस में तैनात।
- अशोक कुमार – एसपी, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड में भेजे गए।
- संजय राय – एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या बनाए गए।
- आनंद कुमार द्वितीय – एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली में नियुक्त।
- संजय कुमार द्वितीय – एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर में भेजे गए।
- अनिल कुमार प्रथम – प्रधानाचार्य, पीटीसी गोरखपुर बनाए गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!