mahakumb

यूपी की लड़की और बिहार के लड़के की प्रेम कहानी, समाज बनी दीवार...फिर पुलिस ने यूं निभाई अहम भूमिका

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Feb, 2025 08:35 AM

love story of a girl from up and a boy from bihar

Chandauli News: उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के वंदना और बिहार के कैमूर जिले के मनीष कुमार की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही। हालांकि, हर प्रेम कहानी का सुखद अंजाम जरूरी नहीं होता, लेकिन जब किस्मत का साथ हो, तो रास्ते की सारी...

Chandauli News: उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के वंदना और बिहार के कैमूर जिले के मनीष कुमार की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही। हालांकि, हर प्रेम कहानी का सुखद अंजाम जरूरी नहीं होता, लेकिन जब किस्मत का साथ हो, तो रास्ते की सारी बाधाएं खत्म हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इस प्रेमी युगल के साथ, जिनकी शादी पुलिस की मदद से हो पाई।

घर से फरार हुआ प्रेमी युगल
मिली जानकारी के मुताबिक, चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र की वंदना और बिहार के कैमूर जिले के मनीष कुमार के बीच प्रेम था। दोनों का प्यार इतना गहरा था कि एक महीने पहले वे घर से भाग गए। वंदना के पिता ने मनीष के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर मनीष ले गया है। पुलिस ने दोनों को खोजकर बरामद किया, लेकिन जब पूछताछ की गई तो यह पता चला कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं। दोनों ने साफ-साफ कह दिया कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते।

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह की पहल से बनी बात
इलिया थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने दोनों परिवारों को समझाया और उन्हें शादी के लिए राजी कर लिया। प्रियंका सिंह की पहल से दो परिवारों के बीच की खाई समाप्त हुई और वे शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद, चकिया के काली मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ वंदना और मनीष ने एक-दूसरे से शादी की। बिना किसी बड़े आयोजन या तामझाम के, दोनों ने सादगी से एक-दूसरे को माला पहनाई और विवाह संपन्न किया।

प्रियंका सिंह के इस प्रयास की समाज में हो रही सराहना
प्रियंका सिंह की कोशिशों से यह प्रेम कहानी खुशहाल अंत को पहुंची। उनके इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग पुलिस की इस सकारात्मक भूमिका की तारीफ कर रहे हैं। दोनों का प्यार अब सामाजिक बंधनों में बंध चुका है, और यह कहानी एक उदाहरण बन गई है कि किस तरह से प्यार और पुलिस की मदद से मुश्किलें आसान हो सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!