mahakumb

Weather News Today: यूपी वासियों के लिए अलर्ट, मौसम विभाग ने चेताया

Edited By Imran,Updated: 03 Feb, 2025 11:46 AM

weather news today alert for the people of up

जनवरी खत्म होने के बाद से यूपी में लागातार ठंड में गिरावट देखी जा रही है। बदलते मौसम और धूम की चिलचिलाहट से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि...

Weather News Today: जनवरी खत्म होने के बाद से यूपी में लागातार ठंड में गिरावट देखी जा रही है। बदलते मौसम और धूम की चिलचिलाहट से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई है। बीते कई दिनों से कंपकंपाने वाली ठंड महसूस नहीं की जा रही है, और दोपहर में धूप तेज हो रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी में कहा गया है कि आज से यानि सोमवार से मौसम आचानक से बदल सकता है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।  पश्चिमी यूपी में 3 फरवरी से मौसम बदल सकता है। इस अवधि में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा, सुबह और देर रात के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना भी जताई गई है। 4 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा। इसी तरह, 5 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा।

6 से 8 तक साफ रहेगा मौसम
अनुमान है कि 6, 7 और 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। लेकिन, सुबह और रात के समय हल्का कोहरा भी पड़ सकता है। तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। लखनऊ में 12.6℃ न्यूनतम और 29.2℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अयोध्या, नजीबाबाद और शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 9℃ दर्ज किया गया, जबकि मेरठ, बहराइच और गोरखपुर में यह 9.8℃ रहा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!