पति बना हैवान! सिगरेट से दागी नई नवेली दुल्हन, दहेज की भूख में पति ने किया ऐसा घिनौना सितम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Jun, 2025 07:01 AM

husband burns newly married wife with cigarette over dowry demand

Bhadohi News: भदोही में शादी के 2 दिन बाद से दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता को उसका पति अक्सर सिगरेट से जलाता था तथा उसके ससुर और उसकी जेठानी भी उससे मारपीट करते थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस मामले...

Bhadohi News: भदोही में शादी के 2 दिन बाद से दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता को उसका पति अक्सर सिगरेट से जलाता था तथा उसके ससुर और उसकी जेठानी भी उससे मारपीट करते थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस मामले में नवविवाहिता पिंकी सरोज (24) द्वारा गुरुवार को दी गई तहरीर के आधार पर उसके पति सावन चौधरी, ससुर ललित नारायण चौधरी और जेठानी आरती के खिलाफ महिला थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

शादी के 2 दिन बाद ही पति ने मांगा 50 हजार, टीवी-फ्रिज और वाशिंग मशीन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोपीगंज निवासी पिंकी सरोज की शादी ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के मर्चवार गांव के सावन चौधरी से 5 मई, 2024 को हुई शादी थी और शादी के 2 दिन बाद पति ने पिंकी से मायके से 50,000 रुपए, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन लाने को कहा।

सिगरेट से जलाता था पति, ससुर और जेठानी पर मारपीट का आरोप
मांगलिक के मुताबिक, पिंकी का कहना है की पति ने शादी के बाद उससे एक बार भी शारीरिक संबंध नहीं बनाया और दहेज की मांग करते हुए वह सिगरेट से उसके शरीर पर जगह-जगह जलाता था। पिंकी का यह भी आरोप है कि ससुर और जेठानी उसे मारते-पीटते थे। अभिमन्यु मांगलिक ने बताया की महिला पुलिस कर्मियों से मिली जानकारी और पिंकी सरोज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!