रात-रात तक प्यार भरी बातें और फिर घर बुलाकर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी, अब मास्टरमाइंड रिटायर्ड फौजी सहित 6 गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Sep, 2024 02:28 PM

honeytrap gang busted 6 arrested including mastermind retired army man

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसाने वाले एक खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड एक रिटायर्ड फौजी था,जो अपने साथी सदस्यों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को फंसाता था।...

Bulandshahr News: (वरुण शर्मा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसाने वाले एक खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड एक रिटायर्ड फौजी था,जो अपने साथी सदस्यों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को फंसाता था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गिरोह के 6 शातिर सदस्यों को गिफ्तार कर लिया है जो पहले तो भोले भाले लोगों को हनी ट्रैप में फंसाते और फिर रेप की धमकी देकर लाखों की वसूली करते थे।

जानिए, कैसे इस गैंग के सदस्य शिकार को अपने जाल में फंसाते थे?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस गिरोह में शामिल  एक महिला सबसे पहले किसी अनजान व्यक्ति को एक मिस्ड कॉल करती थी, जब वह व्यक्ति वापस कॉल करता, तो महिला उसे अपने प्यार के जाल में फंसाने लगती थी। रात रात फोन पर बात करने के बाद ये महिला उस व्यक्ति को मिलने के लिए बुलाती थी। जैसे ही वह व्यक्ति महिला के कमरे में प्रवेश करता था, गिरोह के अन्य सदस्य धावा बोल देते थे और फिर मारपीट शुरु कर देते थे। इसके बाद महिला और उसके साथी युवक को रेप के मामले में फंसा देने की धमकी देकर अवैध वसूली करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड रिटायर्ड फौजी और एक महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मास्टरमाइंड रिटायर्ड फौजी सहित 6 सदस्य गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि अब तक यह गैंग बुलंदशहर के आधा दर्जन से अधिक लोगों अपने जाल में फंसा चुका था और उनसे 8 लाख रुपए से अधिक की वसूली कर चुका था। इन गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3.5 लाख रुपए, पांच मोबाइल फोन, दो चेक, और 50 हजार रुपए के स्टाम्प भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!