'मिठाइयों में मिलावट का खेल...' हापुड़ में देर रात खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 700 KG नकली मावा-पनीर जब्त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Aug, 2026 01:34 PM

hapur news 700 kg of adulterated mawa paneer seized

त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में मिलावटखोरों का गंदा धंधा भी तेज हो गया है। इसे देखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के...

Hapur News: त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में मिलावटखोरों का गंदा धंधा भी तेज हो गया है। इसे देखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में खाद्य विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी मावा और पनीर जब्त किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि धौलाना तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिलावटी मावा और पनीर तैयार कर बाजार में खपाने की तैयारी चल रही है। खबर मिलते ही तीन जिलों की संयुक्त टीम ने देर रात धौलाना के तीन अलग-अलग ठिकानों पर अचानक छापेमारी की।

ये भी पढ़ें:- भैंसें बंधी थीं, नाली बह रही थी... और वहीं बन रही थी आपकी पसंदीदा मिठाई, नजारा ऐसा था कि....

छापेमारी के दौरान जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। बेहद गंदगी के बीच सीधे जमीन पर डालकर मावा और पनीर तैयार किया जा रहा था। इसी मिलावटी मावे का इस्तेमाल तरह-तरह की मिठाइयां बनाने में होना था। टीम ने मौके से करीब 700 किलोग्राम मिलावटी मावा और पनीर बरामद किया।

इसके अलावा, मावा तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे 268 किलो वनस्पति तेल और 510 किलो एसएमपी (स्किम्ड मिल्क पाउडर) को भी जब्त किया गया है। अधिकारियों ने रिफाइंड तेल और अन्य केमिकल्स के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। विभाग का कहना है कि लैब रिपोर्ट आते ही आरोपियों के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- धमाके के साथ फटा स्मार्ट मीटर, 3 साल की मासूम समेत 3 झुलसे... मचा हड़कंप

उल्लेखनीय है कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में सैंपलिंग और छापेमारी का अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में मथुरा के छाता इलाके में भी एक पनीर फैक्ट्री पर छापा मारकर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और घातक केमिकल्स से तैयार किया जा रहा 500 किलो दूषित पनीर नष्ट कराया गया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!