Hamirpur boat accident: सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान, राहत व बचाव के दिए निर्देश

Edited By Ramkesh,Updated: 07 May, 2026 12:53 PM

hamirpur boat accident cm yogi takes cognizance of the incident issues relief

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना की संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने का...

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना की संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के वरिष्ठ अधिकारी खुद बचाव कार्यों की निगरानी करें और पीड़ितों को हर प्रकार की राहत सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सीएम योगी ने जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की जांच करने और भविष्य में ऐसे हादसे नहीं होने देने के लिए ठोस प्रबंध करने का भी निर्देश दिया है।

आप को बता दें कि कुरारा थाना क्षेत्र के भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया में बुधवार शाम यमुना नदी में एक नाव पलट गई जिससे उस पर सवार नौ लोग डूबने लगे। उन्होंने बताया कि इस घटना में नाव चला रहे धीरू नामक किशोर ने तीन लोगों को बचा लिया लेकिन पांच बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों का पता नहीं चल पाया। 

दरअसल, हादसा उस समय हुआ जब नाव पर सवार लोग ककड़ी और खरबूजे लेने गए थे लेकिन लौटते समय नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। उन्होंने बताया कि नाव पलटने के बाद आकांक्षा (नौ), रानी (नौ), बृजरानी (25), लाभयांश (पांच), महेश (छह) और आदित्य (11) लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि बचाव कार्य किया जा रहा है। 

हमीरपुर से भाजपा विधायक मनोज प्रजापति ने संवाददाताओं को बताया कि बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की तीन टीम इस काम में लगी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदित्यनाथ ने इसके साथ ही जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की जांच करने और भविष्य में ऐसे हादसे नहीं होने देने के लिए ठोस प्रबंध करने का भी निर्देश दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!