'ऊपरी मंजिल पर पंजाब एंड सिंध बैंक, नीचे धूं-धूं कर जला साड़ी शोरूम...', प्रयागराज के पॉश इलाके में आग से हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Jul, 2026 12:53 PM

fire breaks out at saree showroom in prayagraj major accident averted

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित सुभाष चौराहे के पास बीते रविवार रात एक साड़ी शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई,...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित सुभाष चौराहे के पास बीते रविवार रात एक साड़ी शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि शोरूम में रखा लाखों रुपए का सामान जलने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:- बारात जाने की खुशियां मातम में बदलीं: आवारा पशु को बचाने के चक्कर में उजड़े 3 परिवार

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे सुभाष चौराहे के निकट स्थित श्री पहनावा कलेक्शन साड़ी सेंटर से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें भी उठने लगीं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शोरूम के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर भीड़ को हटाया। इसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। शोरूम के ऊपर पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा संचालित होती है। यदि आग ऊपरी मंजिल तक फैल जाती तो व्यापक नुकसान होने की आशंका थी।

ये भी पढ़ें:- 'वलीमे के स्टेज पर पहुंची पहली पत्नी, हाथ में कैमरा और पीछे पुलिस...', महिला ने दुल्हन का VIDEO बना दूल्हे को सिखाया सबक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले शोरूम के भीतर से धुआं निकलता दिखाई दिया और उसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रविवार होने के कारण शोरूम बंद था और उस समय अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से शोरूम में रखा साड़ियों का स्टॉक, फर्नीचर तथा अन्य सामान क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। वास्तविक नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!