पहले बच्चे को फेंका, फिर मां ने भी लगाई नदी में छलांग, जानिए महिला ने क्यों उठाया खौफनाक कदम

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Apr, 2026 03:50 PM

first the child was thrown then the mother also jumped into the river find out

जिले के वसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में पत्नी से हुए विवाद से नाराज एक व्यक्ति ने अपने चार साल के बेटे को यमुना नदी में फेंक दिया और उसके बाद खुद भी छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी...

फिरोजाबाद: जिले के वसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में पत्नी से हुए विवाद से नाराज एक व्यक्ति ने अपने चार साल के बेटे को यमुना नदी में फेंक दिया और उसके बाद खुद भी छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी त्रिलोकी नामक व्यक्ति ने बुधवार की शाम अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद शंकरपुर घाट पहुंचकर पहले अपने चार साल के बेटे आनंद को यमुना में फेंक दिया और उसके बाद खुद भी छलांग लगा दी। 

उन्होंने बताया कि खेतों में काम कर रहे लोगों ने इस दृश्य को देखा तो शोर मच गया और दोनों को बचाने के प्रयास शुरू किये। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से त्रिलोकी को तो नदी से बाहर निकाल लिया गया लेकिन चार साल के बच्चे आनंद को नहीं बचाया जा सका। उसका शव गोताखोरों की मदद से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में आवश्यक कार्रवाई की है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!