Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jun, 2025 07:33 AM

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हथगांव थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद जब लड़की की हालत बिगड़ी, तो आरोपी उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो...
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हथगांव थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद जब लड़की की हालत बिगड़ी, तो आरोपी उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के 3 युवक अरुण, दूरबीन और तुशांक ने उसके साथ गलत काम किया है।
9 जून को खेत गए माता-पिता, घर पर अकेली थी बेटी
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक लड़की की मां का कहना है कि 9 जून को जब वह अपने पति के साथ खेत गए थे, उस समय उनकी बेटी घर पर अकेली थी। जब वे वापस लौटे, तो उन्हें पता चला कि लड़की घर में नहीं है। फिर अगले दिन सुबह उन्हें जानकारी मिली कि लड़की को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि लड़की के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। लड़की ने आखिरी वक्त में 3 युवकों का नाम लिया, जिन्होंने उसके साथ गलत काम किया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं, केस दर्ज में देरी
इसी बीच, लड़की की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत ही पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी तक रेप और मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। परिजनों का कहना है कि रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों की मांग पर, पुलिस ने डीएम की अनुमति लेकर फिर से लड़की का दोबारा पोस्टमार्टम कराया है। इस बार डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया है, जो रिपोर्ट तैयार करेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार, डीएम की अनुमति से दोबारा पोस्टमार्टम
मृतका की मां ने बताया कि वह 9 जून को अपने पति के साथ खेत गई थी, और जब वे वापस लौटे तो बेटी घर पर नहीं थी। सुबह पता चला कि वह सीएचसी में भर्ती है। लड़की का कहना था कि 3 युवक अरुण, दूरबीन, और तुशांक ने उसके साथ गलत काम किया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान भी लड़की के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात कर घटना का जायजा लिया और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एक आंदोलन की योजना बनाई जा रही है।
सीओ ने दी जानकारी, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई
सीओ थरियांव वीर सिंह ने कहा कि 9 जून 2025 को लड़की अकेली थी, और 10 जून को वह सीएचसी में भर्ती हुई। शाम को परिजन अस्पताल आए और लड़की को लेकर घर चले गए। उस रात लड़की की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव 11 जून को घर पहुंचा। तभी उन्हें पता चला कि लड़की के साथ रेप हुआ है। इसीलिए, परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और अब डीएम से अनुमति लेकर फिर से पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।