सड़क पर छात्राओं से शोहदों ने की छेड़छाड़, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना....मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Oct, 2024 11:20 AM

deoria news girls were molested on the road case registered

Deoria News: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में शुक्रवार को परीक्षा देकर वापस लौट रहीं 8वीं की छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने बदसलूकी की। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि जिले तरकुलवा क्षेत्र...

Deoria News: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में शुक्रवार को परीक्षा देकर वापस लौट रहीं 8वीं की छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने बदसलूकी की। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि जिले तरकुलवा क्षेत्र में एक विद्यालय से परीक्षा देकर वापस जा रही 8वीं की 2 छात्राओं से रास्ते में बाइक सवार मनचलों ने बदसलूकी की।

सड़क पर 8वीं की छात्राओं से शोहदों ने की छेड़छाड़
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, छेड़छाड़ से बचने के लिए एक छात्रा साईकिल छोड़कर भागने लगी जबकि साथ की एक छात्रा साईकिल समेत खेत में गिर गई। छात्राओं के चिल्लाने पर मनचले फरार हो गए। छेड़खानी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। विद्यालय प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

छेड़खानी की सारी घटना सीसीटीवी में हो गई कैद
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने यहा बताया कि तरकुलवा क्षेत्र का मामला है, जहां दो बालिकाओं कुछ बाइक सवारों द्वारा परेशान करने, पीछा करने का मामला सामने आया है। जो तहरीर मिली है, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें बनाई गई हैं। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी देख रहे हैं। कुछ डेफिनेट लीड्स भी मिली है। शीघ्र ही जो अपराधी हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!