Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jun, 2026 10:58 AM

समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। मऊ जिले की घोसी कोतवाली में सपा नेता सुजीत सिंह ने तहरीर देते हुए सोशल मीडिया पर अभद्र...
Mau News: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। मऊ जिले की घोसी कोतवाली में सपा नेता सुजीत सिंह ने तहरीर देते हुए सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें:- UP में बड़ी सुरक्षा चूक: RSS प्रमुख मोहन भागवत की शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव... सुरक्षित, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
दिवंगत SP विधायक के बेटे सुजीत सिंह ने घोसी कोतवाली में दी तहरीर
पुलिस के अनुसार मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र से दिवंगत सपा विधायक स्व. सुधाकर सिंह के पुत्र व घोसी ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह द्वारा गुरुवार को घोसी कोतवाली में तहरीर दी गई। इस तहरीर में सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।