Meerut में नोटिस का नहीं हुआ असर तो हुई बड़ी कार्रवाई: नौशाद, शाद और जुनैद पर कानूनी शिकंजा... आगे भी जारी रहेगी सख्ती

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 May, 2026 08:01 AM

action taken against 3 shopkeepers for operating meat shops against the norms

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मानकों के विपरीत मांस की दुकानें संचालित करने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस, नगर निगम और खाद्य एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को कानूनी कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार थाना...

Meerut News: मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मानकों के विपरीत मांस की दुकानें संचालित करने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस, नगर निगम और खाद्य एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को कानूनी कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार थाना लिसाड़ी गेट पुलिस, नगर निगम मेरठ, खाद्य एवं रसद विभाग तथा यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत भूमिया के पुल से लिसाड़ी रोड होते हुए नूरनगर की पुलिया तक अवैध अतिक्रमण और मानकों के विपरीत संचालित मीट दुकानों की जांच की गई। 

ये भी पढ़ें:- पति घर से बाहर था और पीछे से सब खत्म हो गया... मां ने खुद को लगाई आग, 2 मासूमों की दम घुटने से मौत

अधिकारियों ने बताया कि 5 मई को चलाए गए अभियान में संबंधित दुकानदारों को चेतावनी देते हुए नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद पुनः निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए दुकानें संचालित किए जाने पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नौशाद, शाद और जुनैद नामक दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!