चोरी के शक में दी तालिबानी सजा: युवक का हाथ-पैर बांधकर पीटा, मूंछ मुंडवाए... माला पहनाकर निकाला जुलूस

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Aug, 2026 05:34 PM

taliban punishment given on suspicion of theft young man bound

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मोबाइल फोन चोरी के आरोप में एक युवक का कथित तौर पर सिर मुंडवाने के बाद उसके गले में जूते-चप्पलों की माला डालकर गांव में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके पिता-पुत्र सहित तीन...

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मोबाइल फोन चोरी के आरोप में एक युवक का कथित तौर पर सिर मुंडवाने के बाद उसके गले में जूते-चप्पलों की माला डालकर गांव में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गले में जूते-चप्पलों की माला डालकर निकाला जुलूस
पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि आसीवन थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में राजू और उसके बेटे राज ने 30 जुलाई को सोनू (30) पर मोबाइल फोन चोरी का आरोप लगाते हुए अपने साथी अनिल की मदद से उसके हाथ बांधकर उसका सिर मुंडवाया और आधी मूंछ काटने के साथ-साथ उसके गले में जूते-चप्पलों की माला डालकर उसे गांव में घुमाया। 

आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसके बाद मामले का संज्ञान लिया। बांगरमऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष मोदी ने बताया कि इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर राजू, उसके बेटे राज और सहयोगी अनिल को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!