Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Aug, 2026 02:09 PM

उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के लोनी थाना पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा...
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के लोनी थाना पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा नकबजनी की घटना में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है, भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
लोनी सहायक पुलिस आयुक्त राम किशन ने शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि लोनी थाना पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान नकबजनी की घटना में वांछित अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस तथा करीब 50 लाख रुपए कीमत के चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- 'एसएसपी चैंबर में पीटा, SOG ने उल्टा लटकाया...' मेरठ में बर्बरता के बाद देर रात हटाए गए SSP
थाना लोनी पुलिस टीम क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की एक संदिग्ध व्यक्ति से मुठभेड़ हो गई। अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में अभियुक्त घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद अवैध हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई में नकबजनी की वारदात में चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषणों की बड़ी खेप बरामद होना इस कार्रवाई की अहम कड़ी माना जा रहा है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अब बरामद आभूषणों को संबंधित नकबजनी की घटना से जोड़ते हुए मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:- सुबह-सुबह ताश के पत्तों की तरह ढह गई शटरिंग, 1 की मौके पर मौ/त... अस्पताल पहुंचते-पहुंचते 2 और ने तोड़ा दम
अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके अन्य साथियों और पूर्व में की गई आपराधिक घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद आभूषण किस-किस घटना से संबंधित हैं और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा बरामदगी और पूछताछ के आधार पर नकबजनी की अन्य घटनाओं के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।