UP में दिल दहलाने वाली वारदात: रामायण पाठ से 5 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, बाल आरोपी धरे गए

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 May, 2026 09:05 AM

five year old girl raped in bareilly two minor boys arrested

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में 2 नाबालिग लड़कों ने 5 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव...

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में 2 नाबालिग लड़कों ने 5 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते बुधवार को आयोजित अखंड रामायण पाठ के दौरान 2 नाबालिग लड़के 5 साल की एक बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए और वहां उससे दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें:- गृह मंत्रालय के इनपुट पर सोनभद्र में बड़ा एक्शन: व्यूज और पैसों के चक्कर में इंस्टाग्राम पर परोस रहे थे चाइल्ड पोर्नोग्राफी, 2 गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि घटना के कुछ देर बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। बहेड़ी के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं और उन्हें हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!