शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दर्दनाक हादसे में  3 की मौत, 9 घायल

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 May, 2026 12:53 PM

three people killed after vehicle overturns

सोनभद्र जिले के रामपुर बारकोनिया क्षेत्र में बारातियों से भरी एक गाड़ी पलट जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र...

Sonbhadra News : सोनभद्र जिले के रामपुर बारकोनिया क्षेत्र में बारातियों से भरी एक गाड़ी पलट जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र से एक बारात सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया आई थी। 

उन्होंने बताया कि बारात में शामिल होने के लिए कुछ बाराती एक पिकअप वाहन से जा रहे थे, तभी रास्ते में कठोर गांव के पास चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। रुणवाल ने बताया कि घटना में घायल 12 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने राजन गोंड (20), अजय गोंड (18) और विनोद गोंड (35) को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है और बाकी घायलों का इलाज जारी है। 

यह भी पढ़ें : प्रतीक यादव के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक, CM समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जताई संवेदना, भाई अखिलेश ने किया भावुक पोस्ट 

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया है। प्रतीक का बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में निधन हो गया। वह 38 साल के थे। सपा प्रमुख ने 'एक्स' पर एक संक्षिप्त पोस्ट में कहा, ''श्री प्रतीक यादव का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!'' इसके साथ ही अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक की एक तस्वीर भी शेयर की। इसके अलावा सपा के वरिष्ठ नेता और प्रतीक के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने उनके निधन को 'बेहद दुखद' बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ... पढ़ें पूरी खबर .... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!