Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 May, 2026 12:52 PM

हरदोई जिले के कासिमपुर क्षेत्र में 2 मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर के बाद सड़क पर गिरे 3 युवकों की पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को कासिमपुर थाना क्षेत्र में पंकज, अनूप और...
Hardoi News: हरदोई जिले के कासिमपुर क्षेत्र में 2 मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर के बाद सड़क पर गिरे 3 युवकों की पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को कासिमपुर थाना क्षेत्र में पंकज, अनूप और प्रवीण उर्फ बाबू नामक युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाल कटवाने जा रहे थे तभी संडीला—बांगरमऊ मार्ग पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें:- उन्नाव में मातम में बदलीं खुशियां: बारात जा रहे युवकों को बोलेरो ने रौंदा, सड़क हादसे में 4 की दर्दनाक मौत
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार युवक सड़क पर गिर गए, तभी वहां से गुजर रहे एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे पंकज (20) और अनूप (18) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रवीण उर्फ बाबू (22) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दूसरी मोटरसाइकिल चला रहा जितेंद्र नामक युवक इस हादसे में घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।