गूगल मैप ने फिर दिया धोखा! गलत नेविगेशन से छूटा NEET का एग्जाम, 23 किमी दूर ले गई लोकेशन… रोते-बिलखते रहे 2 छात्र नहीं खुला गेट

Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Jun, 2026 10:21 AM

2 neet aspirants could not reach their exam center on time due to google maps

मुरादाबाद में नीट परीक्षा के दौरान गूगल मैप की कथित तौर पर गलत लोकेशन के कारण दो छात्र समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाए और उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा। संभल निवासी फैजान अली ने बताया कि उन्होंने आर एन इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र...

Moradabad News : मुरादाबाद में नीट परीक्षा के दौरान गूगल मैप की कथित तौर पर गलत लोकेशन के कारण दो छात्र समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाए और उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा। संभल निवासी फैजान अली ने बताया कि उन्होंने आर एन इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र की लोकेशन गूगल मैप के जरिए देखी थी लेकिन मैप ने उन्हें गलत लोकेशन दिखाई, जिसके कारण वह निर्धारित समय पर अपने वास्तविक परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके और देर से पहुंचने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। 

फैजान के पिता इकराम ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था और परिवार को उम्मीद थी कि वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेगा, लेकिन गूगल मैप की गलत जानकारी के कारण उसका एक साल बर्बाद होने की आशंका पैदा हो गई है। इसी तरह सार्थक नामक एक अन्य परीक्षार्थी भी गलत लोकेशन के कारण समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सका नतीजतन उसे भी केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। 

सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कथित रूप से गूगल मैप पर गलत लोकेशन के कारण केंद्र पर देर से पहुंचने के चलते परीक्षा से वंचित हुए छात्रों और उनके परिजनों से बातचीत की। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि तकनीकी खामी का खामियाजा मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को भुगतना नहीं चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में उचित समाधान निकाला जाए ताकि किसी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!