UP में राहुल बनकर इरशाद ने मंदिर में की शादी, सच खुला तो धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव... FIR दर्ज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 Jun, 2026 02:54 PM

a case has been registered against a youth for exploiting a girl

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह का झांसा देने, युवती का कथित तौर पर शारीरिक शोषण करने, ब्लैकमेल करने और अन्य गंभीर आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह जानकारी....

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह का झांसा देने, युवती का कथित तौर पर शारीरिक शोषण करने, ब्लैकमेल करने और अन्य गंभीर आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। लखनऊ पुलिस द्वारा रविवार को जारी बयान के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2022 में उसकी आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। युवक ने अपना नाम राहुल बताया और स्वयं को हिंदू समुदाय का बताते हुए उससे नजदीकियां बढ़ाईं। पीड़िता का आरोप है कि उसने शादी का वादा कर कई बार उससे कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए। 

ये भी पढ़ें:- प्रयागराज में PRV 112 पर बड़ी गाज: गंगापार से यमुनापार भेजे गए 518 पुलिसकर्मी, मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी ने 25 जनवरी 2026 को लखनऊ के पुरनिया क्षेत्र स्थित एक मंदिर में उससे विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों आशियाना इलाके में किराए के एक मकान में रहने लगे। पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी के परिजनों से संपर्क करने पर महिला को पता चला कि उसका वास्तविक नाम इरशाद अहमद है। 

ये भी पढ़ें:- थाने से झांसा देकर भागा ₹25 हजार का इनामी बदमाश, SP ने 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड... खौफ के मारे कोर्ट में किया सरेंडर

पीड़िता का आरोप है कि जब वह आरोपी के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंची, तो आरोपी, उसके पिता और अन्य परिजनों ने उससे मारपीट की तथा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने उसके किराए के कमरे से सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपए चोरी किए जाने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें:- 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से भड़की भीषण आग, इस सीजन में 150 से ज्यादा धमाके... मची अफरा-तफरी

पुलिस के अनुसार, आरोप है कि युवक उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा था, समाज में बदनाम करने की धमकी देता था और पहले से विवाहित होने की बात कहकर उसे दूसरी पत्नी के रूप में रहने के लिए मजबूर कर रहा था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!