टोंटी चोरों का गजब कांड: घर से उखाड़ीं 25 टोंटियां और कबाड़ी को बेची, फिर जो हुआ....

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Aug, 2026 07:57 AM

when they did not find any valuables thieves uprooted 25 taps

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से चोरी का एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी सिर पकड़ने पर मजबूर हो गई। जहां चोर एक घर में डाका डालने की नीयत से घुसे थे, लेकिन जब उन्हें मनमाफिक कोई कीमती सामान नहीं मिला, तो वे खाली हाथ लौटने के...

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से चोरी का एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी सिर पकड़ने पर मजबूर हो गई। जहां चोर एक घर में डाका डालने की नीयत से घुसे थे, लेकिन जब उन्हें मनमाफिक कोई कीमती सामान नहीं मिला, तो वे खाली हाथ लौटने के बजाय घर में लगी नलों की टोंटियां ही उखाड़ ले गए। हालांकि, चोरों की यह क्रिएटिविटी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर पूरे गैंग को सलाखों के पीछे भेज दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक मकान मालिक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके बंद घर में चोरी हो गई है। जब पुलिस मौके पर छानबीन करने पहुंची, तो चोरी का पैटर्न देखकर हैरान रह गई। घर से टीवी, फ्रिज या गहने गायब नहीं थे, बल्कि बाथरूम, किचन और वॉशबेसिन तक में लगी पीतल और स्टील की टोंटियां गायब थीं। साथ ही कुछ कैश भी साफ था। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर मुखबिरों का जाल बिछाया और 12 घंटे के भीतर चार शातिर चोरों मनी, अमीर, अनस और आबिद को धर दबोचा। पकड़े गए सभी आरोपी बांदा के ही रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- मंदिर में हिंदू-मुस्लिम दोस्तों की ह/त्या: धूनी के नीचे दफनाए श/व, ऊपर लगा दी टाइल्स

पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि जब उन्हें घर में सोना-चांदी या बड़ा कैश नहीं मिला, तो उन्होंने खाली हाथ जाना सही नहीं समझा। उन्होंने जो दिखा, वही उखाड़ लिया और कुल 25 टोंटियां चुराकर कबाड़ी को बेच दीं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चुराई गई सभी 25 टोंटियां, ₹8,000 कैश और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर लिया है।

बांदा के एएसपी के मुताबिक, चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने के निर्देश भी दिए हैं। आमतौर पर चोर महंगे गैजेट्स या जेवरात पर हाथ साफ करते हैं, लेकिन बांदा के इन टोंटी चोरों का किस्सा अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!