किठौर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 09 Jan, 2017 03:30 PM

kithore assembly constituency up election 2017

मेरठ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 46 है किठौर।

किठौर विधानसभा संख्या-46
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मेरठ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 46 है किठौर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 3 हजार 89 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 939 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 139 है। इस विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व पिछले कई चुनावों से है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में यहां सिर्फ समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी है जीता है। तीन बार से सिटिंग एमएलए शाहिद मंजूर यहां के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह से लोगों के अंदर नयी सोच पैदा हो रही है। देखना दिलचस्प होता है कि क्या पिछले कई चुनावों की तरह इस बार भी जनता समाजवादी पार्टी को चुनती है, या नहीं।
                PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
किठौर विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शाहिद मंजूर ने बीएसपी के लखी राम नगर को पराजित किया था। आरएलडी के सत्यावीर त्यागी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के जयपाल सिंह 8.30 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शाहिद मंजूर ने बीएसपी के विजेंद्र सिंह को परास्त किया था। भारतीय जनता पार्टी के जितेंद्र तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि रालोद के परवेज हलीम को 11.44 फीसदी मत मिले थे। वे चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में भी समाजवादी पार्टी के शाहिद मंजूर ने ही जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीएसपी के केदारनाथ को हराया था। आरएलडी के उम्मीदवार परवेज हलीम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के संतोष चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!