नीतीश को कप्तान बताने वाला ट्वीट गायब होने पर सुशील मोदी ने दी सफाई, कहा- नहीं किया डिलीट

Edited By prachi,Updated: 11 Sep, 2019 06:13 PM

sushil modi clarified on tweet disappearance

बिहार एनडीए में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मचे घमासान पर विराम लगाने के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट किया। कुछ ही समय बाद इस ट्वीट के गायब होने पर एक और विवाद खड़ा हो गया जिसमें मोदी ने...

पटनाः बिहार एनडीए में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मचे घमासान पर विराम लगाने के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट किया। कुछ ही समय बाद इस ट्वीट के गायब होने पर एक और विवाद खड़ा हो गया जिसमें मोदी ने सफाई पेश की है।

ट्वीट में सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए का कप्तान बताया। कुछ ही मिनट बाद उपमुख्यमंत्री द्वारा किया यह ट्वीट गायब हो गया है। ट्वीट के गायब होने पर तरह-तरह के सवाल खड़ होने लगे। वहीं विवाद खड़ा होने पर सुशील मोदी ने इस मामले को लेकर सफाई पेश की। मोदी ने बताया कि ट्वीट डिलीट नहीं किया गया था बल्कि वह मेंशन केटेगरी में चला गया था। उन्होंने फिर से अपने ट्वीट को रीट्वीट कर दिया।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के कैप्टन हैं और 2020 में होने वाले अगले विधान सभा चुनाव में भी वही कैप्टन बने रहेंगे। ऐसे भी जब कैप्टन हर मैच में चौका और छक्का जड़ रहा हो और विरोधियों की हार हो रही हो तो किसी भी प्रकार के बदलाव का सवाल ही कहां उठता है?

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!