कोचिंग से लौट रही नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 1 आरोपी गिरफ्तार

Edited By prachi,Updated: 10 Jan, 2020 11:50 AM

gang rape with minor girl returning from coaching

बिहार के बक्सर जिले के एक गांव में कोचिंग से पढ़कर लौट रही एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बक्सरः बिहार के बक्सर जिले के एक गांव में कोचिंग से पढ़कर लौट रही एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि पीड़िता (13) की चिकित्सकीय जांच करवाई गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में एक रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि बुधवार की सुबह वो अपने घर से कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी। कोचिंग से लौटने के क्रम में गांव के ही तीन युवक मिथिलेश चौहान, रवि कुमार और संतोष कुमार ने उसे घरवालों द्वारा खेत पर बुलाने का झांसा दिया। तीनों उसे लेकर खेत की ओर चले गए और जबरदस्ती एक भूसा घर में ले जाकर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के कोचिंग से घर नहीं लौटने पर पूरे दिन उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे। गांव के ही एक व्यक्ति ने भूसा घर में किशोरी के पडे़ होने की सूचना दी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने वारदात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। महिला थानाध्यक्ष सुशीला देवी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर महिला थाना में गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!