DGP ने पश्चिम चंपारण के कई थानों का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By prachi,Updated: 15 Sep, 2019 01:21 PM

dgp conducted surprise inspection of many police stations

बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार को पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीजीपी अचानक यहां पहुंचे और बेतिया के मानपुर, सहोदरा एवं...

बगहाः बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार को पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीजीपी अचानक यहां पहुंचे और बेतिया के मानपुर, सहोदरा एवं शिकारपुर थानों का निरीक्षण करने के बाद बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन थानों में विभिन्न रजिस्टर एवं पंजियों सहित आपराधिक कांडों के निष्पादन की कार्रवाई का भी अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ बेतिया के पुलिस अधीक्षक जयंत कांत एवं बगहा के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों को हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त एवं कड़े निर्देश दिए और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के कई उपाय भी पुलिस पदाधिकारियों को सुझाया। आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर भी ठोस एवं आवश्यक कदम उठाने के कई कड़े निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिये गयें। उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण में कोताही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!