Edited By ,Updated: 08 Nov, 2016 05:11 PM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीसरी परिवर्तन यात्रा आज नक्सल प्रभावित सोनभद्र से शुरू हुई। लोगों को संबोधित करते हुए ...
सोनभद्र: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत राबर्टसंगज के रेलवे ग्राउंड से की। यहां अमित शाह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने अखिलेश और शिवपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि लखनऊ में चाचा-भतीजे किसानों का पैसा खा जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश यादव ने कहा था कि अफजाल अंसारी की पार्टी का विलय नहीं होगा, लेकिन सपा में अतीक, आजम और मुख्तार जैसे लोग हैं। रजत जयंती समारोह में मंच पर चाचा-भतीजे लड़ते रहे। ऐसे लोग विकास क्या करेंगे।
महिलाआें को देश में समान अधिकार मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में संभवत: महिला वोटरों को लुभाने की कवायद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगला चुनाव विकास के साथ साथ महिलाआें के सम्मान के मुद्दे पर लड़ा जाए। शाह ने यहां परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण की शुरूआत करते हुए कहा, ‘‘महिलाआें को इस देश में समान अधिकार मिलना चाहिए। मैं मातृशक्ति का आहवान करना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश के अगले चुनाव विकास के साथ साथ, गुंडागर्दी समाप्त करने के साथ साथ महिलाआें के सम्मान के मुद्दे पर लड़ा जाए।’’
सपा, बसपा और कांग्रेस को सांप सूंघ गया
उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर सपा, बसपा और कांग्रेस से कहा कि वे हलफनामा दें कि ‘तीन तलाक’ के साथ हैं या नहीं। उच्चतम न्यायालय ने मोदी सरकार से पूछा कि इस देश में तीन तलाक होना चाहिए या नहीं। मोदी जी ने कहा कि भाजपा की सरकार महिलाआें के अधिकार के लिए कटिबद्ध सरकार है और महिलाआें को उनके अधिकार मिलेंगे। शाह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को सांप सूंघ गया है। कोई इस मुद्दे पर बोलता नहीं है। हमने तीन तलाक हटाने और महिला अधिकारों की रक्षा करने, उनके सम्मान को लेकर अपना रूख स्पष्ट रूप से रखा है। ‘‘भाजपा का एक एक कार्यकर्ता मातृशक्ति को जागृत करे और समझाये कि मोदी सरकार आपके विकास, सम्मान और अधिकार के लिए कटिबद्ध है।’’
UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें