अयाह शाह विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 24 Jan, 2017 01:07 PM

ayah shah assembly constituency up election 2017

फतेहपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 241 है अयाह शाह। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

अयाह शाह विधानसभा संख्या- 241
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फतेहपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 241 है अयाह शाह। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 47 हजार 607 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 37 हजार 290 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 10 हजार 316 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार भी सीट पर बहुजन समाज पार्टी के लिए प्रबल संभावनाएं हैं। लेकिन बाकी दल भी इस बार पार्टी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। देखना होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलती है। फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
                PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के अयोध्या प्रसाद पाल ने समाजवादी पार्टी के आनंद प्रकाश लोधी को हराया था। कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह गौतम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के हीरालाल निषाद चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!