Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Jun, 2026 06:36 AM

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी-दो स्थित सोसाइटी में आयोजित शोकसभा में परिजनों एवं निवासियों ने ट्विशा शर्मा को दी श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग दोहराई। रविवार को दिवंगत ट्विशा शर्मा की स्मृति में एक भावुक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस...
Greater Noida: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी-दो स्थित सोसाइटी में आयोजित शोकसभा में परिजनों एवं निवासियों ने ट्विशा शर्मा को दी श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग दोहराई। रविवार को दिवंगत ट्विशा शर्मा की स्मृति में एक भावुक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्विशा के परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी एकत्रित हुए तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ट्विशा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जताया शोक
सभा में उपस्थित लोगों ने ट्विशा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा के दौरान पूरे परिसर में गमगीन माहौल था। परिजनों ने अपनी बेटी को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग को दोहराया। इस अवसर पर सोसाइटी के निवासियों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
CBI जांच से मिलेंगे सभी सवालों के जवाब- पीड़ित परिवार
ट्विशा शर्मा के भाई हर्षित शर्मा ने कहा कि परिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि जांच एजेंसी मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएगी। परिवार ने सीबीआई से जल्द और निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शोकसभा में मौजूद लोगों ने भी एक स्वर में कहा कि ट्विशा को न्याय मिलना चाहिए और मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। परिवार और स्थानीय निवासियों ने विश्वास जताया कि सीबीआई जांच से सभी सवालों के जवाब मिलेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।