Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Jun, 2026 07:37 AM

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से गोवा में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में वांछित आरोपी को गोवा पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद गोवा ले जाया गया, जहां उससे मामले में...
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से गोवा में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में वांछित आरोपी को गोवा पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद गोवा ले जाया गया, जहां उससे मामले में आगे की पूछताछ की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- 'दोषियों को मिले सजा, सामने आए सच'... ग्रेटर नोएडा में ट्विशा को भावुक श्रद्धांजलि, भाई हर्षित बोले- CBI पर पूरा भरोसा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरगाह थाना क्षेत्र के मंसूरगंज निवासी इखलाख अहमद उफर् मन्ना मलिक के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध गोवा के नॉर्थ गोवा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। मामले में नामजद होने के बाद से वह फरार चल रहा था। बताया जाता है कि गोवा पुलिस को आरोपी के बहराइच में छिपे होने की सूचना मिली थी।
ये भी पढ़ें:- UP रोडवेज शर्मसार: चेकिंग के नाम पर मांगी घूस, कंडक्टर ने बनाया VIDEO तो सरकारी गाड़ी भगा ले गए ARM और बाबू
बताया जा रहा है कि इसके बाद गोवा पुलिस की एक विशेष टीम बहराइच पहुंची और उत्तर प्रदेश एसटीएफ के सहयोग से संभावित ठिकानों पर दबिश दी। संयुक्त अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का नाम ड्रग्स तस्करी से जुड़े नेटवर्क में सामने आया था और उसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर गोवा पुलिस उसे ट्रांजिट प्रक्रिया के तहत अपने साथ गोवा लेकर रवाना हो गई।