पैरा एथलीट चिराग मर्डर केस का खुलासा: शिकायत से नाराज साथी खिलाड़ी ने बदले में मारी थी गोली, गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 31 May, 2026 12:06 PM

para athlete chirag tyagi murdered in ghaziabad fellow athlete arrested

गाजियाबाद जिले की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में उनके एक साथी एथलीट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के पैरा एथलीट चिराग त्यागी (24) की गोली मारकर...

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में उनके एक साथी एथलीट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के पैरा एथलीट चिराग त्यागी (24) की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने पैरा एथलीट यश खटीक को गिरफ्तार किया है। चिराग का शव साई उपवन के पास मिला था। मुरादनगर के बसंतपुर सेठली गांव के निवासी चिराग त्यागी किसान मनोज त्यागी के इकलौते बेटे थे। 

ये भी पढ़ें:- गाजियाबाद: बाइक विवाद में 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार, डिप्टी CM बोले- 'हत्यारों को मिलेगी फांसी'

परिवार के मुताबिक, चिराग हाल में पुणे के प्रशिक्षण शिविर से लौटे थे। वह 29 मई को दिल्ली पहुंचे थे और उनके परिवार की शनिवार सुबह उनसे आखिरी बार बात हुई थी। परिवार के अनुसार, तब चिराग ने बताया था कि वह दोपहर तक घर पहुंच जाएंगे लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और बाद में उन्हें पुलिस से उनकी हत्या की जानकारी मिली। 

ये भी पढ़ें:- सूर्या चौहान मर्डर केस: शहर छोड़कर भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी असद, पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

शहर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने बताया कि शव और घटनास्थल से मिले सबूतों से साफ है कि चिराग की गोली मारकर हत्या की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शनिवार शाम यश खटीक को हिरासत में लिया। यश भी पैरा एथलीट है और पहले चिराग के साथ प्रशिक्षण ले चुका है। 

ये भी पढ़ें:- खेल जगत स्तब्ध! गाजियाबाद में मिला पैरा एथलीट चिराग का शव, गोली मारकर हत्या की आशंका... जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान चिराग ने यश के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद यश की पात्रता रद्द हो गई थी और इसी से नाराज होकर यश ने बदले की भावना से हत्या की। पुलिस के मुताबिक, यश ने चिराग को पिस्तौल से गोली मारने की बात पूछताछ में कबूल कर ली है। पुलिस के दल हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं और अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!