Ghazipur Murder Case: बीयर न मिलने पर विवाद या पुरानी रंजिश? गाजीपुर में होटल संचालक की सरेआम हत्या

Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 May, 2026 02:04 PM

ghazipur news hotel operator shot dead in ghazipur

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में फुल्लनपुर बाईपास रोड स्थित एक होटल के संचालक की शुक्रवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस के अनुसार फुल्लनपुर बाईपास स्थित बिंदु होटल पर 2 मोटरसाइकिलों...

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में फुल्लनपुर बाईपास रोड स्थित एक होटल के संचालक की शुक्रवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस के अनुसार फुल्लनपुर बाईपास स्थित बिंदु होटल पर 2 मोटरसाइकिलों से सवार होकर 4 युवक पहुंचे। बताया जाता है कि युवकों ने वहां मौजूद गाडर् से बीयर की मांग की, लेकिन गार्ड ने उन्हें मना कर दिया। इसी दौरान होटल संचालक विनीत राय होटल से अपने घर जाने के लिए बाहर निकले।

घर लौटने से ठीक पहले बदमाशों ने दागीं 4 गोलियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने विनीत राय पर ताबड़तोड़ 4 गोलियां चला दीं। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक विनीत राय, होटल मालिक आलोक राय उर्फ डब्लू राय के पुत्र थे और अपने पिता के साथ होटल के संचालन का कार्य देखते थे। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

होटल में तोड़फोड़ मामले की खुद पैरवी कर रहे थे विनीत
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पूर्व इसी होटल में कुछ युवकों द्वारा तोड़फोड़ की घटना हुई थी, जिसका मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि उस मामले की पैरवी विनीत राय स्वयं कर रहे थे। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या का संबंध कहीं उसी विवाद से तो नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और हमलावरों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!